रंग रंगीला छैल छबीला लिरिक्स | Rang Rangila Chhail Chhabila Lyrics In Hindi

भजन – रंग रंगीला छैल छबीला लिरिक्स ||
तर्ज – चाँदी जैसा रंग है तेरा ||
रंग रंगीला छैल छबीला,
साँवरिया सरकार,
विनती बारम्बार करूँ मैं,
आजाओ एक बार ||
एक झलक दर्शन की देदो,
और ना मैं कुछ चाहूँ,
उमर बिता दूँ इन चरणों में,
तेरा बस गुण गाउँ,
बाँसुरिया की तान सुना दे,
मैं उसमे खो जाऊँ,
सोना चाँदी धन दौलत की,
मुझको नही दरकार,
विनती बारम्बार करूँ मैं,
आजाओ एक बार ||
जीवन देने वाले आजा,
क्यों ना प्रीत निभाए,
क्या तुझे कभी अपने भक्तो की,
याद भी ना आये,
रह नही सकते तुझ बिन अब,
कैसे तुझको समझाए,
तू जो नहीं तो लहरी अपना,
जीवन है बेकार,
विनती बारम्बार करूँ मैं,
आजाओ एक बार ||
ऐसा लागे जनम जनम का,
रिश्ता तेरा मेरा,
श्याम तुझी से खतम करे और,
तुझसे ही हो सवेरा,
तू जो नहीं तो लहरी अपना,
जीवन है बेकार,
विनती बारम्बार करूँ मैं,
आजाओ एक बार ||
रंग रंगीला छैल छबीला,
साँवरिया सरकार,
विनती बारम्बार करूँ मैं,
आजाओ एक बार ||
- Top 110 कृष्ण भजन लिरिक्स
- Top 100 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन
- Top 500+ Popular नये व पुराने हिंदी भजन लिरिक्स