पाती पढ़कर राधा के यु लिरिक्स, Paati Padh Ke Radha Ke Yu lyrics

SHARE:

पाती पढ़कर राधा के यु लिरिक्स, Paati Padh Ke Radha Ke Yu lyrics

Paati Padh Ke Radha Ke Yu lyrics
Paati Padh Ke Radha Ke Yu lyrics

यहाँ राधा रानी भजन लिरिक्स, Paati Padh Ke Radha Ke Yu lyrics दिया गया है |

पाती पढ़के राधा के यूँ,
बरसे दोनों नैन की मानो,
यमुना में बाढ़ आ गई,
यमुना में बाढ़ आ गई ||

पढ़कर के पाती राधा रोई,
नैनन की निंदिया हाए खोई,
बोली मन मोहन के जैसा मैने,
हरजाई देखा नहीं कोई,

परसो की कह बरसो बीते,
कर डाला बेचैन की मानो,
यमुना में बाढ़ आ गई,
यमुना में बाढ़ आ गई ||

दर्शन की मैं तो हूँ दीवानी,
सूरत कान्हा की मन लुभानी,
प्यारे मन मोहन ने उधो मेरी,
बिलकुल कदर न जानी,

बिरह सतावे नींद ना आवे,
तड़पत हूँ दिन रैन की मानो,
यमुना में बाढ़ आ गई,
यमुना में बाढ़ आ गई ||

आएँगे जो ना साँवरिया,
लेंगे अगर ना खबरिया,
उधो कहना श्याम से तुम जाके,
रो रो हो जाऊँ बावरिया,

श्याम बिरह के गीत हो भैय्या,
लिखते लेकर पेन की मानो,
यमुना में बाढ़ आ गई,
यमुना में बाढ़ आ गई ||

पाती पढ़के राधा के यूँ,
बरसे दोनों नैन की मानो,
यमुना में बाढ़ आ गई,
यमुना में बाढ़ आ गई ||


SHARE: