Maa Mahagauri Aarti Lyrics In Hindi | नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की आरती | Navratri 8th Day Aarti

यहाँ – महागौरी माता की आरती लिरिक्स, Maa Mahagauri Ki Aarti Lyrics दिया गया है-
भजन - महागौरी माता की आरती लिरिक्स
Navratri 8th Day Aarti Lyrics In Hindi | Mahagauri Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi | महागौरी माता माता की आरती लिरिक्स
महागौरी दया कीजे
जगजननी दया कीजे |
उमा रमा ब्रम्हाणी
अपनी शरण लीजे ||
महागौरी दया कीजे ||
गौर वर्ण अति सोहे
वृषभ की असवारी |
स्वेत वस्त्रो में मैया
लागे छवि प्यारी ||
महागौरी दया कीजे ||
सृष्टि रूप तुम्ही हो
शिव अंगी माता |
भक्त तुम्हारे अनगिन
नित प्रतिगुण गाता ||
महागौरी दया कीजे ||
दक्ष के घर जन्मी तुम
ले अवतार सती |
प्रगटी हिमाचल के घर
बने शिवा पार्वती ||
महागौरी दया कीजे ||
नवदुर्गो में मैया
आठवाँ तेरा स्वरूप |
शिव भी मोहित हो गये
देख के तेरा रूप ||
महागौरी दया कीजे ||
आठवें नवरात्रे को
जो व्रत तेरा करे |
पाता प्यार तुम्हारा
भव सिंधु वो तारे ||
महागौरी दया कीजे ||
वैद पुराण में महिमा
तेरी माँ अपरम्पार |
हम अज्ञानी कैसे
पाए तुम्हारा पार ||
महागौरी दया कीजे ||
महागौरी महामाया
आरती तेरी गाते |
करुणामयी दया कीजे
निशदिन तुझे ध्याते ||
महागौरी दया कीजे ||
शिव शक्ति महागौरी
चरण शरण कीजे |
बालक जानके अपना
हमपे दया कीजे ||
महागौरी दया कीजे ||
महागौरी महामाया
आरती तेरी गाते |
करुणामयी दया कीजे
निशदिन तुझे ध्याते ||
महागौरी दया कीजे ||
शिव शक्ति महागौरी
चरण शरण लीजे |
बालक जानके अपना
हमपे दया कीजे ||
महागौरी दया कीजे
जगजननी दया कीजे |
उमा रमा ब्रम्हाणी
अपनी शरण लीजे ||
महागौरी दया कीजे ||
अन्य बेहतरीन भजन:-
- दुर्गा माता के51 लोकप्रिय भजन
- दुर्गा चालीसा – नमो नमो दुर्गे सुख करनी
- अम्बे तू है जगदम्बे आरती लिरिक्स
- जय अम्बे गौरी लिरिक्स
- नवरात्रि व्रत कथा, पूजाविधि व आरती