माँ बगलामुखी लिरिक्स – जय जय श्री बगलामुखी माता | Maa Baglamukhi Aarti Lyrics In Hindi
भजन - माँ बगलामुखी लिरिक्स
|| माँ बगलामुखी आरती ||
जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |
पीत वसन तन पर तव सोहै,
कुण्डल की छबि न्यारी |
कर कमलों में मुद्गर धारै,
अस्तुति करहिं सकल नर नारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता
चम्पक माल गले लहरावे,
सुर नर मुनि जय जयति उचारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता ||
त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,
भक्ति सदा तव है सुखकारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता
पालन हरत सृजत तुम जग को,
सब जीवन की हो रखवारी ||
जय जय श्री बगलामुखी माता
मोह निशा में भ्रमत सकल जन,
करहु ह्रदय महँ, तुम उजियारी ||
जय जय श्री बगलामुखी माता
तिमिर नशावहू ज्ञान बढ़ावहु,
अम्बे तुमही हो असुरारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता
सन्तन को सुख देत सदा ही,
सब जन की तुम प्राण प्यारी ||
जय जय श्री बगलामुखी माता ||
तव चरणन जो ध्यान लगावै,
ताको हो सब भव – भयहारी |
जय जय श्री बगलामुखी माता
प्रेम सहित जो करहिं आरती,
ते नर मोक्षधाम अधिकारी ||
जय जय श्री बगलामुखी माता .
अन्य बेहतरीन भजन:-
- दुर्गा माता के 51 लोकप्रिय भजन
- दुर्गा चालीसा – नमो नमो दुर्गे सुख करनी
- अम्बे तू है जगदम्बे आरती लिरिक्स
- जय अम्बे गौरी लिरिक्स
- नवरात्रि व्रत कथा, पूजाविधि व आरती