हमको मन की शक्ति देना लिरिक्स | Humko Man Ki Shakti Dena Lyrics In Hindi

भजन – हमको मन की शक्ति देना लिरिक्स
हमको मन की शक्ति देना,
मन विजय करे ||
दूसरो की जय से पहले,
खुद को जय करे ||
हमको मन की शक्ति देना,
मन विजय करे ||
दूसरो की जय से पहले,
खुद को जय करे ||
भेद भाव अपने दिल से
साफ़ कर सके,
दोस्तों से भूल हो तो
माफ़ कर सके ||
झूठ से बचे रहे,
सच का दम भरे ||
दूसरो की जय से पहले
खुद को जय करे ||
मुश्किलें पड़े तो हम पे
इतना करम कर,
साथ दें तो धर्म का,
चलें तो धर्म पर ||
खुद पे हौसला रहे,
बदी से ना डरें ||
दूसरो की जय से पहले
खुद को जय करे ||
हमको मन की शक्ति देना,
मन विजय करे ||
दूसरो की जय से पहले,
खुद को जय करे ||
हमको मन की शक्ति देना,
मन विजय करे ||
दूसरो की जय से पहले,
खुद को जय करे ||