भला किसी का कर ना सको लिरिक्स- Bhala kisi ka kar na sako lyrics

SHARE:

भला किसी का कर ना सको लिरिक्स- Bhala kisi ka kar na sako lyrics

भला किसी का कर ना सको लिरिक्स- Bhala kisi ka kar na sako lyrics
भला किसी का कर ना सको लिरिक्स- Bhala kisi ka kar na sako lyrics

यहाँ भला किसी का कर ना सको लिरिक्स- Bhala kisi ka kar na sako lyrics दिया गया है –

|| फ़िल्मी तर्ज – क्या मिलिए ऐसे लोगों से ||

भला किसी का कर ना सको तो,
बुरा किसी का मत करना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||

बन ना सको भगवान अगर तुम,
कम से कम इंसान बनो |
नहीं कभी शैतान बनो तुम,
नहीं कभी हैवान बनो ||

सदाचार अपना न सको तो,
पापों में पग मत धरना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||

सत्य वचन ना बोल सको तो,
झूठ कभी भी मत बोलो |
मौन रहो तो ही अच्छा,
कम से कम विष तो मत घोलो ||

बोलो यदि पहले तुम तोलो,
फिर मुंह को खोला करना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||

घर ना किसी का बसा सको तो,
झोपड़ियां ना जला देना |
मरहम पट्टी कर ना सको तो,
खार नमक ना लगा देना ||

दीपक बन कर जल ना सको तो,
अंधियारा ना फैला देना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||

अमृत पिला ना सके किसी को,
ज़हर पिलाते भी डरना |
धीरज बंधा नहीं सको तो,
घाव किसी के मत करना ||

राम नाम की माला ले कर,
सुबह श्याम भजन करना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||

भला किसी का कर ना सको तो,
बुरा किसी का मत करना |
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम,
कांटे बन कर मत रहना ||


SHARE: